पूर्व कैबिनेट मंत्री धनई और भट्ट की गुफ्तगू से चर्चाओं का बाजार गर्म – News Debate

पूर्व कैबिनेट मंत्री धनई और भट्ट की गुफ्तगू से चर्चाओं का बाजार गर्म

देहरादून। टिहरी से कद्दावर नेता और कांग्रेस सरकार मे केबिनेट मंत्री रहे दिनेश धनाई की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों के चलते उनके भाजपा मे शामिल होने के कयास शुरू हो गये है।

निर्दलीय विधायक रहे धनाई कांग्रेस सरकार मे केबिनेट मंत्री रहे है और वर्तमान मे जन एकता पार्टी का गठन कर राजनीति कर रहे है। बताया जाता है आज उनकी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के साथ मुलाकात हुई और उनके भाजपा मे शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। यह मुलाकात भट्ट के ऋषिकेश मे गढ़वाल दौरे से लौटते समय की बताइ जा रही है।

धनाई वर्ष 2012 मे कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय जीते थे और कांग्रेस सरकार मे मंत्री बने। कभी टिहरी कांग्रेस की रजनीति मे किशोर उपाध्याय का दबदबा होने से धनाई आगे नही बढ़ पाये। अब किशोर भाजपा मे पहुच गये तो धनई भी हार के सिलसिले को नही तोड़ पाए। आगामी लोक सभा और निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा भी एक्शन मोड मे है। बहरहाल धनई और भट्ट की मुलाकात से चर्चाओ का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *