चमोली। उतराखंड के चमोली मे देर शाम हुए सड़क हादसे मे 5 लोगों की मौत हो गयी।
हादसा शुक्रवार देर शाम बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर हुआ। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार खाई मे गिर गयी, जिसमे 5 लोगों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि कार सवार शादी से लौट कर दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से रेस्क्यू किया गया। फिलहाल, पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
देर शाम आंधी और तूफान के चलते हादसे के बारे मे लोगों को देर से पता चल पाया। इसके बाद रेस्क्यू मे भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद गाँव मे शोक की लहर है।