युवती का रेप, ब्लेकमेल कर लाखों हड़पने वाला पुलिस ने किया अरेस्ट

आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर हड़पे 3,50,000/ रुपए 

देहरादून। थाना बसंत विहार पुलिस ने एक स्थानीय युवती से युवती  रेप और ब्लेकमेल कर लाखों हड़पने के आरोपी को अरेस्ट किया है।

गौरतलब है कि बसंतविहार निवासी एक युवती द्वारा थाना बसंत विहार मे दर्ज करायी रिपोर्ट मे कहा गया कि विजय नामक लड़के द्वारा उसके साथ विगत 02 वर्षों से, जब वो नाबालिक थी, तब से शारीरिक संबंध बनाते हुए उसकी वीडियो और फोटो को वायरल करने के नाम पर उससे 3,50,000/ रुपए ले लिए। इसके अलावा वह और डिमांड कर रहा है। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना बसंत विहार पर अंतर्गत धारा 376/384 आईपीसी व 5L/6 पोक्सो अधिनियम बनाम विजय कुमार का अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना बसंत विहार मे टीम गठित की गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को अजीमनगर, रामपुर, उप्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *