बुजुर्ग महिला के साथ हुई पर्स स्नैचिंग की घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई पर्स स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हैं दो शातिर गिरफ्तार किये हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटी गयी धनराशि, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व एक अवैध चाकू किया बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार वादिनी श्रीमती निर्मला गुप्ता पत्नी मेघराज निवासी बैंक कालोनी अधोईवाला रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि 09 अप्रैल को बाजार से घर वापस लौटने के दौरान उनके घर के पास मोटर साईकिल सवार 02 लड़कों द्वारा झपट्टा मारकर उनका पर्स, जिसमें उनका मोबाइल फोन, 4000 रूपए नगद तथा अन्य सामान था, छीन लिया तथा मौके से फरार हो गये। वादनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 115/25 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच मे जुटी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नानकसर गुरुद्वारा के पास से मो0सा0 न0: यू0के0-07- एल-5781 स्पेलण्डर पर सवार 02 आरोपियों मुस्तकीम अंसारी पुत्र तस्लीम अंसारी निवासी गेम्विला के पीछे रक्षा विहार चूना भट्ठा, अधोईवाला, रायपुर, देहरादून, उम्र-30 वर्ष तथा  समीर अली पुत्र निसारुद्दीन निवासी गेम्विला के पीछे रक्षा विहार, चूना भट्ठा, अधोईवाला, रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बुजुर्ग महिला से छीना गया मोबाइल फोन, धनराशि तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशा करने के आदि हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। मुस्तकीम अंसारी अंसारी का आपराधिक इतिहास है और उस पर पूर्व मे थाना सहसपुर मे मुकदमा दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *