भाजपा की नयी घोषित टीम मे युवा और महिलाओं को तरजीह

देहरादून। भाजपा ने नयी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नयी कार्यकारिणी मे युवाओं को तरजीह दी गयी है। घोषित कार्यकारिणी मे जिस तरह से क्षेत्रीय और जातीय संतुलन कायम करने और गुटीय आशंका को दर किनार कर भाजपा ने एक संदेेेश देने की कोशिश की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 27 सदस्यीय कार्यकारिणी मे 13 सदस्य गढ़वाल से 14 कुमायूँ से मौका दिया गया है। इसके अलावा 6 महिला तथा 5 पूर्व विधायक भी कार्यकारिणी मे शामिल किये गए है। जातीय संतुलन के लिहाज से ठाकुर, ब्राह्मण, वैश्य, एससी तथा एसटी का संतुलन बनाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को रिपीट किया गया है। कार्यकारिणी मे 8 उपाध्यक्ष बनाए गए है। 3 महामंत्री के पदो पर नये चेहरों को मौका दिया गया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर दिवंगत पूर्व अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री रहे बच्ची सिंह रावत के पुत्र शशांक रावत को नियुक्त किया गया है। वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर आशा नौटियाल को कमान सौंपी गयी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *