देहरादून। विकास नगर क्षेत्र के धर्मावाला से आयी एक दुखद खबर आयी है, जिसमे एक बेरहम माँ ने 07 माह की मासूम बेटी को टंकी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मावाला में मुंतजिर नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी सादिया ने 07 माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला है। यह बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के अनुसार बेटी बीमार चल रही थी। जिस कारण महिला भी मानसिक अवसाद से ग्रसित थी। पुलिस सादिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। महिला ने बेटी को क्यों मार डाला, इसके पीछे वजह तलाशी जा रही है।