देहरादून। सीबीएससी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा मे अंजली जोशी ने चिल्ड्रन मोर्डन एकेडमी माजरा मे टॉप किया है। अंजली ने 94 प्रतिशत के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। अंजली की इस उपलब्धि से स्कूल के शिक्षक भी गदगद हैं। वहीं परिवार मे भी बेटी की उपलब्धि से खुशी का माहौल है।
अंजली भी अपनी इस उपलब्धि से खुश है और भविष्य मे मेडिकल के क्षेत्र को अपना पसंदीदा क्षेत्र बता रही है। उनका कहना है कि 12वीं की पढ़ाई के बाद वह मेडिकल की तैयारी करेगी।
अंजली के पिता व्यवसायी है और माँ गृहणी हैं। पिता आनंद जोशी का कहना है कि उन्हे बेटी की इस सफलता को लेकर पूरा भरोसा था। वह अपना अधिकतर समय पठन पाठन मे ही व्यतीत करती रही है। उसकी मेहनत का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि उसने कभी ट्यूशन नही ली और अपनी मेहनत पर ही भरोसा किया।