देहरादून। राजधानी के निकट लच्छीवाला टोल प्लाजा मे आज भीषण हादसा हो गया, जिसमे 3 लोगों की मौत हो गयी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया है।
बताया जाता है कि खनन से लदे एक डंपर ने खड़ी कार को टक्कर मार दी जिससे कर लोहे के पिलर पर पिचक गयी। उससे अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे मे 2 लोगो की मौत हो गई है। वाहन देहरादून से टिहरी के लिए जा रहा था। दोनों कोर्ट के कार्य से टिहरी जा रहे थे।