सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा अध्यक्ष बोले, धैर्य रखे कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस की भर्ती मामलों मे सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को धैर्य रखने की नसीहत दी है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को धैर्य और सरकारी जांच एजेंसी एसटीएफ पर भरोसा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब तक एसटीएफ ने जो जांच की है वह संतोष जनक और विश्वसनीय रही है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीरो टॉलरेंस के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए साफ कर चुके है कि तमाम भर्ती प्रकरणों में संलिप्त कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचने वाला नही है। भट्ट ने कहा कि जितनी तीव्र गति और प्रामाणिकता के साथ अब तक जांच आगे बढी है वह निसंदेह प्रशंसनीय है, लिहाजा राजनैतिक दलों को भी सब्र का परिचय देना चाहिए ताकि जांच ऐजेंसियां दबाबमुक्त होकर जांच को सही अंजाम तक पहुँचा सकें ।

उन्होंने कहा कि यह बेरोजगारों के हित से जुडा मुद्दा है, इसलिए इस पर राजनीति के बजाय सकारातमक नजरिया रखना चाहिए, क्योकि सबका उद्देश्य रोजगार से भ्रष्टाचार को समाप्त करना और अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही का है। जांच एजेंसियो की मदद की जरूरत है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही भरोसा दिला चुके हैं की भाजपा सरकार में कोई भी भ्रष्टाचारी कितना ही बड़ा या प्रभावशाली क्यों न हो, उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी । उसके लिए चाहे कोई और उच्च स्तरीय जाँच की आवश्यकता पड़ेगी वो कराएँगे । लेकिन कोंग्रेस को जाँच एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक जानकारी में आए सभी भर्ती घोटालों में धामी सरकार ने जितनी तेजी से कार्यवाही की है उसकी कॉंग्रेस नेता अपनी सरकारों में कल्पना भी नहीं कर सकते है ।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *