मतदाताओं पर आरोप कांग्रेस की खीज: भाजपा – News Debate

मतदाताओं पर आरोप कांग्रेस की खीज: भाजपा

देहरादून। विधान सभा चुनाव में जनता के द्वारा मौका गवां देने के बयान पर भाजपा ने इसे कांग्रेस की हार से खीज और मतदाताओं के निर्णय पर उंगली उठाने वाला बताया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लगता है कॉंग्रेस हार नहीं पचा पा रही है तभी जनता पर ही मौके को खोने का अपमानजनक आरोप लगा रही है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वोटरों की समझ पर ही सवाल खड़े कर सवा करोड़ प्रदेशवासियों का अपमान किया है जिसके लिए उन्हे सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बेहतर होता उन्हें अपने प्रदेश सह प्रभारी से प्रेरणा लेकर अपनी कमी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा देते। उन्होने कहा कि हकीकत यह है कि प्रदेश के बुद्धिमान मतदाताओं ने सुरक्षा, स्मृद्धि और विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अपने मत का सदुपयोग किया है। कॉंग्रेस की नीति व क्षमता पर लोगों को भरोशा नहीं था और इसी कारण कांग्रेस को लोगों ने विपक्ष में बिठाया। कांग्रेस को जनता पर दोषारोपण के बजाय आत्म मंथन करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *