बद्रीनाथ धाम में हादसा, तप्त कुंड में नहाते समय दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत - News Debate

बद्रीनाथ धाम में हादसा, तप्त कुंड में नहाते समय दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

चमोली। शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तप्त कुंड में स्नान करते समय दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान की रहने वाली थीं।

पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। दोनों कुंड के अंदर बेहोश हालत में मिलीं। सूचना पर पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण दोनों नही बचाया जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *