देहरादून। कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप आज आंदोलनकारी नेता वेद प्रकाश शर्मा और वेताल सिंह धनाई के साथ देहरादून के मेक्स अस्पताल गए और वहां भर्ती उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की वृद्ध नेता श्रीमती सुशीला बलूनी का हाथ चाल जाना। उल्लेखनीय है श्रीमती सुशीला बलूनी को किडनी और ह्रदय रोग की समस्या की वजह से मैक्स अस्पताल में भर्ती करा गया है। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि श्रीमती बलूनी का डायलिसिस किया गया है और फिलहाल वे अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती है।