द्रोपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीएम, राज्यपाल ने दी बधाई – News Debate

द्रोपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीएम, राज्यपाल ने दी बधाई

देहरादून। द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है।  मुर्मू ने प्रथम वरीयता के 2824 मत हासिल किए, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया। इससे उन्हें पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कई केन्द्रीय मंत्रियो सहित उत्तराखंड के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हे बधाई दी है। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि ‘राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुए चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था.। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *