कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पौड़ी जनपद में आज शाम एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी। जबकि अनेक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया।
जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग तीन बजे पौड़ी से देहलचौरी की जा रही 709 मिनी बस संख्या यूके12 पीबी 0177 सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि अनेक लोग घायल हो गए। घटना कि सूचना मिलते ही सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बस पौड़ी से केंद्रीय विद्यालय होते हुए देहलचौरी के लिए चली थी। लगभग साढ़े तीन बजे करीब यह बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त बस में 18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार चौहान समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये थे। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।