ओवरटेक कर रही बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत,1 घायल – News Debate

ओवरटेक कर रही बस ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत,1 घायल

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में  हुए भीषण सड़क हादसे मे 2 लोगों की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जाता है कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में पेट्रोल पंप के पास ऋषिकेश डिपो की बस ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक और एक स्कूटी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं घायल को निजी अस्पताल मे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई।

हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *