निकाय चुनाव को देखते तस्कर सक्रिय, 6 करोड़ की शराब और मादक पदार्थ पकड़े  – News Debate

निकाय चुनाव को देखते तस्कर सक्रिय, 6 करोड़ की शराब और मादक पदार्थ पकड़े 

देहरादून। निकाय चुनाव को देखते राज्य मे तस्कर सक्रिय हो गये है। पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग मे 6 करोड़ की शराब और मादक पदार्थ पकड़े गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि दिनांक 24 दिसंबर से 01 जनवरी तक राज्य के समस्त जनपदों द्वारा निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सन्दर्भ में निरन्तर की जा रही चैकिंग के दौरान अब तक 3700 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख तथा 187 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ, कीमत लगभग 5 करोड़ है जब्त की गयी। अब तक लगभग 6 करोड़ रूपये की अवैध शराब व मादक पदार्थ की जब्ती की गयी है।

इसके अलावा निरोधात्मक कार्यवाही में बी.एन.एस.एस. की धारा 126/135 के अन्तर्गत अब तक 405 मामलों में 2400 लोगों का चालान कर 174 ऐसे असामाजिक तत्वों को पाबन्द किया गया है, जिनसे निर्वाचन के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने की सम्भावना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *