लिव इन में रह रही थी, ucc नियम के तहत पुलिस ने दी मां बाप को सूचना
देहरादून। राजधानी के प्रेम नगर क्षेत्र मे तीन हिंदू लड़कियों का मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन मे रहने का मामला सामने आया है।यूसीसी कानून के तहत लिव इन रिलेशन में रहना है तो पुलिस को सूचना देनी होगी और पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पुलिस अभिभावकों को सूचना देगी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके मां बाप को सौंप दिया गया।
दोनों लड़कियां देहरादून में एक कॉलेज में पढ़ने चमोली और हल्द्वानी से आई थी और मुस्लिम युवकों के साथ रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक मुस्लिम लड़कों ने इनके अश्लील वीडियो बनाए हुए थे और बुर्का हिजाब में चित्र लिए हुए थे ,ऐसा बताया गया है कि इन्हें इस्लाम धर्म में लाने की कोशिश की जा रही थी।
क्या है मामला
सुद्धोवाला स्थित एक कालेज मे तीन लड़कियां जिनमें से एक चमोली और एक हल्द्वानी की है और जो देहरादून में बीटेक कर रही है। तीन मुसलमान लड़कों के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते हुए बरामद हुई। आरोप है कि इन दो लड़कियों का मुस्लिम लड़के धर्मांतरण कराया जा चुका हैं उनके फोन में इनकी हजारों अश्लील वीडियो बुर्का पहने हुए हिजाब पहने हुए वीडियो मिला। उनके कमरे में आपत्तिजनक सामान भी मिला ।
मामले को हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने पकड़ा और प्रेम नगर पुलिस थाने को सूचित किया ,जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के बात सुनने समझने के बाद अभिभावकों को सूचित किया।
लड़कियों ने बताया कि वो लिव इन में रह रही थी ,जिस पर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे। जिन्हें नहीं दिखाने पर उनके अभिभावकों को यूसीसी नियमों के तहत सूचना दी गई। अभिभावकों के देहरादून पहुंचने पर दोनों लड़कियों को उनके मां बाप के सुपुर्द कर दिया गया।
जबकि आरोपी मुस्लिम युवकों आकिब ,कबीर एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया ,पुलिस ने पीजी स्वामी के खिलाफ भी चलानी कार्रवाई की है।