चंदरबनी मे प्रोपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार – News Debate

चंदरबनी मे प्रोपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के चंदरबनी मे प्रोपर्टी डीलर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रुपये हड़पने के लिए की गयी हत्या मे पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन कुमार पुत्र स्व श्री नरेश कुमार निवासी निकट गैस प्लान्ट भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को सुबह प्रोपर्टी डीलर  मंजेश कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी जिला हरिद्वार की लाश उसके कमरे मे मिली थी।  मकान के मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से पूछताछ मे पता चला कि उनके द्वारा विगत दो माह से अपने मकान के ऊपर एक कमरा सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार को किराये पर दिया था तथा उक्त कमरे मे उसके एक साथी अर्जुन का भी आना जाना था।

जांच मे जुटी पुलिस को पता चला कि 29 नवंबर की रात्रि मे कमरे मे सचिन व अर्जुन के साथ मृतक मंजेश भी रुका था तथा घटना के बाद से ही सचिन और अर्जुन अपने कमरे से फरार थे। जिनके फोन नम्बर बन्द है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर उनको मौके पर बुलाया गया तथा प्रारम्भिक पूछताछ मे पता चला कि मृतक प्रोपर्टी का काम करता था तथा अर्जुन मृतक के साथ काफी समय से काम कर रहा था।

घटना के सम्बन्ध मे मृतक मंजेश के भाई सचिन कुमार द्वारा अर्जुन व सचिन द्वारा उसके भाई मंजेश की हत्या करने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर मे सचिन व अर्जुन के विरुद्व हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद सुबह के समय पुलिस को देखकर दोनो आरोपी मकान के पीछे से छत से नीचे कूद गये थे, जिसमे सचिन के पैर मे चोट आयी थी, जो भगवानपुर अस्पताल मे अपना प्रारंभिक उपचार कराने के बाद आगे के उपचार के लिए सहारनपुर गया है। सूचना पर तत्काल एक टीम को सहरानपुर रवाना किया गया, जहाँ पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सचिन को अपने पीछे पुलिस के आने की जानकारी मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून कोर्ट मे सरेंडर होने के लिए वापस देहरादून गया है। जिस पर सघन चेकिंग अभियान चलते हुए पुलिस टीम द्वारा सचिन को आशारोड़ी के पास के जंगल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोट का हत्या किया जाना स्वीकार किया गया।

पूछताछ मे आरोपी द्वारा बताया गया कि पूर्व में भगवानपुर थाने से वह हत्या के मुकदमें में जेल गया था, जिसमे कुछ महिने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है। जेल मे उसके अन्य साथियों के माध्यम से उसकी जान-पहचान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से हुई। अर्जुन भी वर्ष 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन द्वारा आरोपी को मंजेश नाम के एक पोर्पर्टी डीलर के साथ काम करने तथा मंजेश द्वारा ही उसका खर्चा उठाने की बात बतायी गयी। सचिन भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था और उसने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहाँ अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था। घटना से चार-पाँच दिन पहले अर्जुन द्वारा सचिन को बताया गया कि मंजेश ने पोर्पर्टी मे अच्छा पैसा कमा रखा है तथा उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है। मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपये है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है। यदि सचिन उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते है, जिसे दोनो आधा आधा बाट लेंगे। अर्जुन की बातों से जल्दी पैसा कमाने के लालच मे आकर सचिन द्वारा मजेश की हत्या करने मे हामी भर दी। उसके बाद अर्जुन द्वारा एक-दो बार मंजेश से सचिन की मुलाकात कराई।

योजना के मुताबिक दिनांक 29 नवंबर की रात दोनो आरोपियों ने मंजेश को अर्जुन के कमरे मे बुलाया, जहाँ पहले तीनों ने बैठकर शराब पी तथा रात करीब 11 बजे जैसे ही मंजेश अपने घर के लिए कमरे से निकला, दोनो अभियुक्तो ने मिलकर उसके हाथ पैर पकड़ लिए तथा उसका गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया तथा पास पड़े जूते के फीते से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।घटना में फरार अन्य आरोपी अर्जुन की तलाश हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिशे दी जा रही है।

सचिन कुमार का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0- 557/22 धारा 302, 147, 148, 149, 34, 120B ipc थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
2- मु0अ0सं0- 275/18 धारा 307, 147, 148, 149, 506 ipc थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
3- मु0अ0सं0- 129/18 धारा 307, 147, 148, 149, 504, 506, ipc थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम:-

1- नि० कमल कुमार लुंठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर
2- उ०नि० मनमोहन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक
3- उ०नि० देवेश कुशल चौकी प्रभारी आईएसबीटी
4- उ०नि० दीन दयाल सिंह
5- उ०नि० धनीराम पुरोहित
6- हे०कां० मनोज कुमार
7- हे०कां० दीप प्रकाश
8- हे०कां० सुनीत कुमार
9- कां० अरशद अली
10- कां० विकास कुमार

एसओजी टीम:-

1- उ०नि० कुंदन राम
2- कां० ललित कुमार
3- कां० विपिन कुमार
4- कां० पंकज कुमार
5- कां० आशीष शर्मा
6- हे०कां० किरण कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *