परिवहन विभाग ने दी प्रशिक्षण में राहत व बचाव कार्यों की जानकारी  – News Debate

परिवहन विभाग ने दी प्रशिक्षण में राहत व बचाव कार्यों की जानकारी 

पौड़ी(चंद्रपाल सिंह चन्द)। परिवहन विभाग के तत्वाधान में कंडोलिया मैदान में फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहन चालकों, परिचालकों व युवाओं सहित अन्य प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरटीओ एनके ओझा ने वाहन चालकों सहित उपस्थितजनोँ को प्राथमिक उपचार, घायलों की सहायता, आपातकालीन सेवाओं को सूचित करने और दुर्घटनास्थल पर उचित कदम उठाने के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं के बाद समय पर राहत कार्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस तरह के प्रशिक्षण कोटद्वार व श्रीनगर में भी कराए जाएंगे।
प्रशिक्षण में एसडीआरएफ के जवानों द्वारा वाहन चालकों व परिचालकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक प्रशिक्षण भी कराया गया।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के कर्मचारी, एसडीआरएफ व पुलिस के जवान सहित वाहन चालक व परिचालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *