हाथियों के आपसी संघर्ष मे मखना हाथी की मौत – News Debate

हाथियों के आपसी संघर्ष मे मखना हाथी की मौत

कोटद्वार। जनपद पौडी के लैंसडाउन डिवीजन की सुखरो बीट मे दो हाथियों की आपसी भिडंत मे एक मखन  हाथ  मौत हो गयी। वन विभाग मृतक हाथी का पोस्टमार्टम करवा रहा है।

हाथियों की भिडंत जंगल मे बकरियाँ चुगा रहे एक व्यक्ति ने देखी। जिसमे एक हाथी की मौत हो गयी। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शव को कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोटद्वार रेंज के सुखरौ बीट में हाथियों के बीच घमासान मचा हुआ था। वन विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि सुखरौ बीट के जंगलों में दो हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हो रहा है। वन विभाग के कर्मचारी मौके पहुंचे, लेकिन तब तक टस्कर हाथी अपने दांतों से मखना हाथी के शरीर पर कई वार कर चुका था, जिससे उसकी मौत हो गई।

लैंसडाउन डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो हाथियों के बीच आपसी संघर्ष होने की सूचना दी थी. जिसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक एक हाथी की मौके पर मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हाथी की उम्र करीब 35 से 40 के बीच है. जो नर था. अब एसओपी के मुताबिक पशु चिकित्सकों की टीम हाथी के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *