देहरादून। केदारनाथ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची मे राज्य के वरिष्ठ नेताओं सहित अन्य राज्यों से भी कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक मनोज रावत पर ही भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को मैदान मे उतारा है।
केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। मतदाताओं की स्थिति पर नजर डाली जाए तो इस सीट पर 90,540 मतदाता हैं. जिसमें 44,765 पुरुष मतदाता और 45,775 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 2,949 सर्विस वोटर हैं।
