वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन, पत्रकार संगठनों मे शोक – News Debate

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन, पत्रकार संगठनों मे शोक

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का आज शाम देहांत हो गया है. उन्होंने देहरादून के श्री महंत अस्पताल में अंतिम सांस ली। जुयाल अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं।

जुयाल के बड़े भाई उक्रांद के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने बताया कि 65 वर्षीय जुयाल का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से वे देहरादून अपने घर आ गए थे। आज सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें श्री महंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शाम को उनका देहांत हो गया। सरल व सौम्य दिनेश जुयाल अमर उजाला व हिंदुस्तान समाचार पत्र के कई संस्करणों में संपादक रह चुके थे। उनके निधन पर एयूजेआई सहित कई पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक कारणों के चलते 3 नवंबर को  हरिद्वार के खड़खड़ी  हरिद्वार मे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *