हल्द्वानी। दीपावली पर हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग मे हुए सड़क हादसे मे माँ बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे मे 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी और फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में ऑल्टो में सवार 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई हैं. इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे की वजह तेज गति और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।