प्रेमनगर क्षेत्र मे अवैध रूप से घूम रहा बांग्लादेशी युवक आया पुलिस गिरफ्त मे, मुकदमा दर्ज – News Debate

प्रेमनगर क्षेत्र मे अवैध रूप से घूम रहा बांग्लादेशी युवक आया पुलिस गिरफ्त मे, मुकदमा दर्ज

दिल्ली, हल्द्वानी, उत्तरकाशी में अवैध रूप से निवास कर चुका है युवक

 विदेशी अधिनियम व पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज

देहरादून। राजधानी मे चल रहे सत्यापन अभियान के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र मे अवैध रूप से घूम रहा बांग्लादेशी युवक आया पुलिस गिरफ्त मे आ गया। विदेशी अधिनियम व पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा  जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात्रि गश्त टीम द्वारा संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोक कर उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान संदिग्ध से उसकी आईडी मांगी गयी तो संदिग्ध घबरा गया तथा उसके द्वारा उसके पास किसी भी तरह की आईडी उपलब्ध होने से इन्कार किया गया।  सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वो एक बाग्ंलादेशी नागरिक है तथा उसके पास भारत में निवास करने हेतु कोई भी वैध कागजात जैसे पासपोर्ट, वीजा आदि नहीं है। जिस पर आरोपी को धारा 14 विदेशी अधिनियम व धारा 3 भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान संतो विश्वास पुत्र नारायण विश्वास उम्र 28 वर्ष मूल निवास ग्राम कचुवा थाना अभयनगर जिला जसौर विभाग खुलना बांग्लादेश,
हाल निवासी स्वरूप विहार एक्सटेंशन गेट नंबर 5 डी ब्लॉक नियर के.के. बिल्डर्स कांदीपुर नॉर्थ वेस्ट न्यू दिल्ली के रूप मे हुई है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व मैं दिल्ली, हल्द्वानी तथा उत्तरकाशी में निवास किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जाँच एजेन्सियो द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *