लैंसडाउन के पास बारातियों से भरी मैक्स खाई मे गिरी, महिला समेत 3 की मौत – News Debate

लैंसडाउन के पास बारातियों से भरी मैक्स खाई मे गिरी, महिला समेत 3 की मौत

कोटद्वार(चंद्रपाल सिंह चंद)। पौड़ी जिले के लैंसडाउन तहसील के अंतर्गत चुड़ई – बसड़ा मार्ग में गुनियाल गांव के समीप नौगांव बैंड मे बारातियों को लेकर आ रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गयी। हादसे मे हादसे में महिला समेत तीन बारातियों की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गुनियाल गाँव से बसड़ा गई थी। वापसी मे लौटते समय वाहन खाई मे गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। हादसे मे महिला समेत तीन बारातियों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रिखनीखाल और लैंसडाउन पुलिस मौके पर पहुंची। घेली को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया। घटना मे 8 लोग घायल हुए है जिसमे 2 गंभीर बताये जा रहे हैं।

एसडीएम लैंसडाउन शालिनी मौर्य ने हादसे मे 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को रेस्क्यू कर कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया गया है। गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

घटना के बाद कोटद्वार अस्पताल मे परिजन और नाते रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ गयी। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल के बाहर लोग जमे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *