15 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार – News Debate

15 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। भूमि के सीमांकन और आख्या बनाने के एवज मे रिश्वत मांग रहे पटवारी को विजिलेंस टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि उनके पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि उससे रिश्‍वत मांग रहा है।

विजिलेंस टीम ने शिकायत का परीक्षण किया और एक टीम को रवि को रंगे हाथ पकड़ने के लिए लगाया। टीम ने पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। उसके चल और अचल सम्‍पति का विवरण तैयार किया जा रहा है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *