लाखों की चरस के साथ पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार – News Debate

लाखों की चरस के साथ पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जिला उत्तरकाशी के अंतर्गत मोरी पुलिस ने लाखों की चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सटीक जानकारी पर नैटवाड रोड, ग्यूनेटी तप्पड मोरी के पास से प्रमोद व प्रकाश नामक दो युवकों को क्रमशः 421 व 410 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। चरस की कीमत तकरीबन दो लाख आंकी गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह चरस को दूरस्थ गांव से खरीदकर लाये है तथा अच्छे मुनाफे के लिए देहरादून मे बेचने के लिए ले जा रहे थे।
अवैध चरस के साथ गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद बडोनी पुत्र राजू बडोनी निवासी शिवपुरी घनसाली, टिहरी गढवाल, हाल पता पथरीबाग, पटेल नगर देहरादून उम्र-31 वर्ष व प्रकाश बडोनी पुत्र मुंशीराम बडोनी निवासी शिवपुरी, घनसाली,टिहरी गढ़वाल हाल शान्तिकुंज कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून उम्र- 32 वर्ष हैं।
पुलिस टीम में रणवीर सिंह थानाध्यक्ष मोरी,कानि0 गणेश राणा, मनवीर सिंह,सत्यपाल,आदित्य कुमार व म0 कानि0 कविता लिंगवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *