आय से अधिक संपत्ति के मामले में लक्सर ब्लॉक के वीडीओ को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार – News Debate

आय से अधिक संपत्ति के मामले में लक्सर ब्लॉक के वीडीओ को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

रुड़की, (संवाददाता) : आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायर दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है। अरोपी रामपाल से इसके बारे में जानकारी मांगी गई कोई भी जानकारी नहीं दी गई। जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *