पुलिस लाइन मे दिवंगत महिला दरोगा को अश्रुपूर्ण विदाई – News Debate

पुलिस लाइन मे दिवंगत महिला दरोगा को अश्रुपूर्ण विदाई

देहरादून। शनिवार को सड़क दुर्घटना मे दिवंगत महिला दरोगा कांता थापा को आज पुलिस लाइन मे अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि दी गयी।

गौरतलब है कि शनिवार को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में अजबपुर फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तरकाशी बड़कोट थाने में नियुक्त महिला ASI कांता थापा का सड़क हादसे मे निधन हो गया था। हादसे मे एक महिला सिपाही भी घायल हो गयी थी। महिला दरोगा और कांस्टेबल शकुंतला हरिद्वार काँवड ड्यूटी जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक वोल्वो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। कांता थापा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कांस्टेबल गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती है।

दिवंगत श्रीमती कांता थापा के पार्थिव शरीर को आज पुलिस लाइन लाया गया, जहाँ उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिवंगत श्रीमती कांता थापा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *