धामी सरकार के 3 साल पूरे, विकास के लिए जनता को दिया भरोसा – News Debate

धामी सरकार के 3 साल पूरे, विकास के लिए जनता को दिया भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के 3 साल पूरे होने पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कार्य करते रहेंगे। राज्य की जनता के लिए जारी अपने संदेश मे उन्होंने कहा कि वह सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि के लिए मनोयोग से निरंतर कार्य कर रहे हैं।

*प्रिय प्रदेशवासियों,*

*आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।*

*एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।*

*आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा हूं।*

*आइए हम सभी मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। एक बार पुनः आप सभी का कोटि-कोटि आभार!*

*जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड*

https://x.com/pushkardhami/status/1808694202978472073?t=NOyd6RHp3z_BkClxDPonDw&s=08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *