भवान सिंह उत्तराखण्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जनार्दन महासचिव चयनित – News Debate

भवान सिंह उत्तराखण्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जनार्दन महासचिव चयनित

लखनऊ (चन्द्रपाल सिंह चन्द)। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा भारत का दो दिवसीय 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में संपन्न हुआ। इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों आये अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी मनमोहन दुदपुडी, मोहन जोशी व राधा बिष्ट की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भवान सिंह रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह चौहान एवं धर्मानंद रतूड़ी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनार्दन बुटाकोटी राष्ट्रीय महासचिव, वीरेंद्र दत्त सेमवाल राष्ट्रीय सलाहकार, विजेंद्र ध्यानी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महावीर सिंह पुण्डीर राष्ट्रीय प्रवक्ता व जीवन सिंह ताड़ागी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *