रुद्रप्रयाग हादसे मे घायल और मृतकों की शिनाख्त, देखे सूची – News Debate

रुद्रप्रयाग हादसे मे घायल और मृतकों की शिनाख्त, देखे सूची

मृतक आश्रितों को 2 लाख की सीएम ने की घोषणा

रुद्रप्रयाग:(चंद्रपाल सिंह चंद) गुरुग्राम से तुंगनाथ -चोपता 26 लोगों को लेकर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो गयी है।

शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत् घोषित कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों की नाजुक हालत देखते हुए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किया गया। एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दो घायलों की मृत्यु हुई है। देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों की मौत की सूचना की पुष्टि हुई है। जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस व होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी डॉक्टर की भूमिका में नजर आए। एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान जिलाधिकारी लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल करते हुए नजर आए।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः-
1- वदना शर्मा, उम्र-30 वर्ष, ब्लाक -ए नोयडा, उत्तर प्रदेश।
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23 वर्ष, उत्तर प्रदेश।
3-कु. शुभम सिंह उम्र, 27 वर्ष, सेक्टर-51 नोयडा, उत्तर प्रदेश।
4- नमिता शर्मा उम्र 30 वर्ष, उत्तर प्रदेश।
5 -लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22 वर्ष, मथुरा, उत्तर प्रदेश।
6 -अमित पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27 वर्ष, मध्य प्रदेश।
7 – शंशाक बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी, उत्तराखंड।

एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-

1 – धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23 वर्ष, दिल्ली कैंट।
2 – सौनिक, उम्र 24वर्ष, सोनीपत, हरियाणा।
3- आदित्य, उम्र 25 वर्ष, मथुरा, उत्तर प्रदेश।
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश।
5- अभिषेक।
6- देव, उम्र 24 वर्ष, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]

नोट- 01 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृतकों की सूची

1- स्मृति शर्मा पुत्री राजेश कुमार 28 वर्ष, -01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र, उत्तर प्रदेश।
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27 वर्ष, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़, उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह (वाहन चालक)।
4- निकिता भट्ट, खटीमा, उत्तराखंड।
5- गुरुकीरत सिंह।
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश।
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश।
8- अंजली श्रीवास्तव।
9- निकेत सुनील शर्मा।
10- बृजेश बिष्ट उत्तराखंड।

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृतक आश्रितों को सीएम ने की 2 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *