मतगणना के लिए 846 कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

ईवीएम व पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण मनोयोग से प्राप्त करें: जिला निर्वाचन अधिकारी

पौड़ी(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। लोकसभा चुनाव के तहत आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना कार्मिकों को ईवीएम व पोस्टल बैलेट की मतगणना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 846 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें ईवीएम के 436 व पोस्टल बैलेट के 410 मतगणना कार्मिक उपस्थित थे।

गुरुवार को प्रेक्षागृह पौड़ी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि डाक मत पत्रों की मतगणना प्रातः 8 बजे से शुरू की जाएगी। इसके 30 मिनट के पश्चात ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने उपस्थित समस्त कार्मिकों से कहा कि ईवीएम और पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त करें ताकि मतगणना के दिन किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना संबंधी उपलब्ध कराए गए प्रारूप के समस्त कालम स्पष्ट शब्दों में साफ साफ भरे जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतगणना कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन प्रातः 6 बजे अपने परिचय पत्र तथा ड्यूटी आदेश के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी अवूर्पा पाण्डेय ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए कार्मिकों का यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहे प्रशिक्षण को गंभीरता से समझें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मतगणना कार्मिकों ने अपने प्रश्नों और शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ईवीएम दीपक रावत, पोस्टल बैलेट अमरेंद्र चौधरी सहित मतगणना कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *