50 रुपये किलो की दर से पिरूल खरीदेगी सरकार,50 करोड़ का बनेगा कार्पस फंड – News Debate

50 रुपये किलो की दर से पिरूल खरीदेगी सरकार,50 करोड़ का बनेगा कार्पस फंड

देहरादून। धधक रहे जंगलों मे आग के एक प्रमुख कारण पीरुल को एक स्वरोजगार का साधन बनाने के लिए सरकार पीरुल लाओ पैसे पाओ मिशन पर कार्य शुरू करेगी। इसमे 50 रुपये किलो की दर से पीरुल खरीद की जायेगी और वनाग्नि पर भी नियंत्रण हो सकेगा।

आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगल में बिखरी हुई पिरूल की पत्तियों को एकत्र करते हुए जन-जन को इसके साथ जुड़ने का संदेश दिया। पिरूल की सूखी पत्तियां वनाग्नि का सबसे बड़ा कारण होती हैं।

सीएम ने कहा कि मेरा प्रदेश की समस्त जनता से अनुरोध है कि आप भी अपने आस-पास के जंगलों को बचाने के लिए युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर इसे अभियान के रुप में संचालित करने का प्रयास करें।

वनाग्नि को रोकने के लिए सरकार ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर ₹50/किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा इसके लिए ₹50 करोड़ का कार्पस फंड पृथक रूप से रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *