चुनाव ड्यूटी में बिहार गयी उत्तराखंड पुलिस ने दिया मित्रता, सेवा,व सुरक्षा का परिचय – News Debate

चुनाव ड्यूटी में बिहार गयी उत्तराखंड पुलिस ने दिया मित्रता, सेवा,व सुरक्षा का परिचय

मधुबनी(चन्द्रपाल सिंह चंद)। बिहार में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने गई उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचा कर मित्रता, सेवा व सुरक्षा का परिचय दिया है।

मंगलवार को तृतीय चरण के मतदान के दौरान बिहार राज्य के जिला मधुबनी क्षेत्र लोकहा उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 109 व 110 में तैनात 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के कंपनी कमांडर (निरीक्षक) दयाचंद रजवार व हेड कांस्टेबल दीपक सिंह धानक द्वारा मतदान करने पहुंचे दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक मतदान के लिए पहुंचाया गया। क्षेत्रीय निवासियों व स्थानीय प्रशासन द्वारा उत्तराखंड पुलिस के जवानों की भूरि -भूरि प्रशंसा की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *