देश हित मे इस बार बननी चाहिए जनता की सरकार: प्रियंका – News Debate

देश हित मे इस बार बननी चाहिए जनता की सरकार: प्रियंका

अंकिता भंडारी हत्याकांड के साथ हाथरस,उन्नाव ,मणिपुर में महिलाओं के उत्पीड़न साहित अग्निवीर और रोजगार पर सरकार को घेरा

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने उत्तराखंड के रामनगर मे आयोजित चुनावी सभा मे कहा कि इस बार जनता को सोच समझकर चुनाव करना होगा और देश मे मोदी सरकार के बजाय जनता की सरकार बननी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग व उनका परिवार शहादत व त्याग को भली भांति जानते हैं। जिनका एक बूंद खून भी नहीं बहाया वो आज हमारी देशभक्ति को देशद्रोह बता रहे हैं। लेकिन हम चुप इसलिए कि हमारे दिलों में देश के प्रति श्रद्धा है।

प्रियंका गांधी ने आक्रामक अंदाज में अंकिता भण्डारी हत्याकांड, अग्निवीर,पेपर लीक, व ओल्ड पेंशन स्कीम पर प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा को कठघरे में खड़ा किया तथा सवाल किया कि जनता को पीएम से पूछना चाहिए कि अंकिता भंडारी के हत्यारों को किसका संरक्षण है।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की बात करने वाली भाजपा के शासन में अंकिता भंडारी की हत्या हो जाती है। प्रियंका ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के उल्लेख के साथ हाथरस,उन्नाव ,मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने वाली महिला पहलवानों को शोषण के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ता है। लेकिन पीएम मोदी उनसे बात नहीं करते। चुनावी अभियान की शुरुआत में प्रियंका गांधी ने बेलौस अंदाज में भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा। और दस साल के कार्यकाल को महंगाई,भृष्टचार व कुछ उद्योगपतियों के नाम करार दिया।

उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी भाजपा को कोसा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भाजपा की वाहियात योजना है। सत्ता में आने पर कांग्रेस इस योजना को समाप्त करेगी। कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है। 20-20 लाख रुपए में पेपर बेचे गए।

प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सम्पत्ति उद्योगपति अडानी व अम्बानी को दे दी है। उन्होंने कहा जनता को जागरूक बन कर स्थिति समझनी होगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपाके दस साल के शासन कोसभी ने देख लिया। पीएम मोदी जैसा टीवी व होर्डिंग में दिखते हैं वैसे नहीं हैं। प्रियंका ने 15 लाख बैंक के खाते में आने व 2 करोड़ रोजगार के वादे पर भी भाजपा को घेरा। प्रियंका ने इलेक्ट्रॉल बांड पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि गुजरात मे गिरने वाले पुल पुल बनाने वाली एजेंसी व व कोविड वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी भाजपा ने चंदा वसूली की।

रैली का संचालन पूर्व विधायक रणजीत रावत ने किया। कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल,प्रकाश जोशी, प्रदीप टम्टा के अलावा नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने भी भाजपा सांसदों के कार्यकाल पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *