दो आईएएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के बाद मिली अहम जिम्मेदारी – News Debate

दो आईएएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के बाद मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के दो आईएइस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर  तैनात आईएएस अधिकारी सेंथिल पांडियन को भारत सरकार में संयुक्त सचिव पेयजल विभाग बनाया गया है।

अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के चेयरपर्सन पद पर नियुक्ति दी गई है. यह नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है। सचिन कुर्वे को पे लेवल-14 के तहत नियुक्ति दी गई है.

वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेंथिल पांडियन को भी केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में दो वर्ष का विस्तार मिलने के बाद अब उन्हें भारत सरकार में संयुक्त सचिव, पेयजल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के बीच उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *