देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल नें 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों मे गढ़वाल लोकसभा से आशुतोष नेगी, हरिद्वार से श्री मोहन असवाल, नैनीताल से श्री शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) तथा अल्मोड़ा से अर्जुनदेव हैं।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेस वार्ता मे कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल लोकसभा चुनाव दमदार तरीके से लड़ेगा। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगा। जिसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य का 70 प्रतिशत हिस्सेदारी जिसमें टिहरी बांध परियोजना विशेष रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, महेन्द्र सिंह रावत,विजयन्त सिंह निजवाला मनोरथ प्रसाद ध्यानी, सुनील कोटनाला, विजय बौडाई, समीर मुंडेपी, गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी आशुतोष नेगी, हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल भी उपस्थित रहे।