देहरादून। लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस की दुश्वारियां कम होने का नाम नही ले रही है। टिहरी लोक सभा के अंतर्गत गंगोत्री और पुरोला के पूर्व विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उम्मीद जताई जा रही है की दोनो ही भाजपा का दामन थाम सकते है। सजवाण उत्तरकाशी क्षेत्र के दिग्गज नेताओं मे सुमार माने जाते है। उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
गंगोत्री से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण व पुरोला से पूर्व विधायक माल चंद्र ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माल चंद ने 2022 में टिकट नहीं मिलने के भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस से चुनाव लडा था, लेकिन हार गए थे।

