सेलाकुई क्षेत्र में आसन नदी के किनारे शमशान घाट के पास संधिक्त परिस्थितियों में मिला था युवक का शव
नदी किनारे बस्ती में चोरी की नीयत से घुसे मृतक युवक की बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा डंडों से पीट कर हुई थी युवक की मृत्यु
घटना के बाद युवक के शव को आसन नदी शमशान घाट के पास छोड़ दिया
आदतन चोर था मृतक युवक, घटना से 02 दिन पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया था बाहर
देहरादून। पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र में आसन नदी के किनारे शमशान घाट के पास संधिक्त परिस्थितियों में मिला था युवक का शव के मामले से पर्दा उठा लिया था। मृतक बस्ती मे चोरी करने गया था और जाग होने पर लोगों ने घेर कर उसे लाठी डंडो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। युवक का शव 21 जनवरी को किसी ने देखा तो थाना सेलाकुई को टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी। मृतक की पहचान इमरान पुत्र शब्बीर निवासी हसनपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कि कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। पोस्टमार्टम मैं युवक के सर पर आई चोटों को देखकर उक्त घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों व आस-पास के लोगो से पूछताछ की गई तो मृतक इमरान का पूर्व में चोरी तथा अन्य अपराधों में जेल जाने तथा घटना से दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पुलिस टीम को घटना की रात्रि ईदगाह के पास वाली बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति साजिद के घर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा किसी के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
मारपीट होने संबंधी तथ्य प्रकाश में आने तथा संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा साजिद पुत्र शौकत को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। साजिद द्वारा घटना की रात्रि मृतक इमरान का चोरी की नीयत से उसके घर मे घुसने तथा पकड़े जाने पर साजिद द्वारा अपने पुत्र उमर, जावेद तथा कॉलोनी निवासी सहबान के साथ मिलकर इमरान उपरोक्त के साथ मारपीट करने तथा मारपीट से इमरान की मृत्यु होने के बाद उसके शव को नदी के किनारे पिलर के पास रखने की बात स्वीकार की गई। पुलिस ने साजिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया आलाक़त्ल डंडे बरामद किये गए। वहीं साजिद से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल 02 अन्य शहबान तथा जावेद को पुलिस द्वारा आसन नदी के किनारे बस्ती से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में साजिद द्वारा बताया गया कि वह गाड़ी चलने का कार्य करता है। 20 जनवरी को मृतक इमरान रात्रि करीब 01:30 बजे चोरी करने की नीयत से उसके घर में घुसा था। अचानक उसके जागने पर इमरान नदी की तरफ भाग गया, जिसे अभियुक्त साजिद द्वारा अपने पुत्र उमर के साथ पकड़ कर वापस बस्ती में लाया गया। बस्ती में शोर शराबा सुनकर बस्ती में रहने वाले अन्य लोग आमिर, सहबान पुत्र नूर मोहम्मद,रीना पत्नी सहबान, जावेद पुत्र शौकत, गोविंद, शमशाद मुल्ला मौके पर आए तथा साजिद, जावेद, सहबान तथा उमर के द्वारा मृतक इमरान साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। जिससे मृतक इमरान की मौके पर मौत हो गई। तब आरोपियों द्वारा साक्ष्य छुपाने की नीयत से मृतक के शव को साजिद के घर के सामने से आसन नदी की ओर नदी के किनारे पिलर से लगाकर रख दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना मे उमर पुत्र साजिद निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई मूलनिवासी ग्राम चेहडी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा आमिर पुत्र मांगा निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई वांछित चल रहे है।