कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा मे शामिल हुए मनीष खंडूरी – News Debate

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा मे शामिल हुए मनीष खंडूरी

देहरादून। विगत दिवस कांग्रेस से इस्तीफा देकर सनसनी फैलाने वाले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने आज भाजपा मे शामिल हो गए।

 देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति मे उन्होंने भाजपा का पटका पहना। उनके भाजपा मे इंट्री से पहले पार्टी की ओर से पूरी तैयारी की गयी थी। मनीष खंडूड़ी ने 8 मार्च हो ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कांग्रेस को जीत नही दिला सके। मनीष खंडूरी पूर्व सीएम जनरल खंडूरी के पुत्र हैं और पिछली बार कांग्रेस ने उन पर दांव खेला था। हालांकि इस बार कांग्रेस के पौड़ी से संभावित दावेदारों मे उनका नाम नही था।

 कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद 24 घंटे के भीतर ही मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। खंडूरी  ने इस्तीफे मे निजी कारण बताये थे। उनके भाजपा मे शामिल होने को लेकर पहले से जी चर्चा थी। खंडूरी अंकिता भंडारी हत्याकांड मे खासे मुखर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *