मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड – News Debate

मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

देहरादून। जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग हेतु भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने पर मुल्जिम ड्यूटी मे नियुक्त पुलिसकर्मियों को जिला कारागार सुद्वोवाला के गेट पर चैक करने पर डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 4 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित कर्मियों मे  हेड कांस्टेबल योगेश, का0 राजेश, का0 अनुज तथा  का0 बच्चन सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *