अलग अलग सड़क हादसे मे 3 लोगों की मौत – News Debate

अलग अलग सड़क हादसे मे 3 लोगों की मौत

देहरादून। डोईवाला देहरादून मार्ग पर हुए सड़क हादसों मे तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि कोतवाली डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुडकावाला पुल के पास एक होंडा अमेज कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। पता चला कि रात्रि में लगभग 01ः00 बजे वाहन संख्या: यू0ए0-07 -एच-7136 अत्यधिक तेज रफ्तार होने के कारण वाहन का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा तथा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 06 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई, जिन्हें गम्भीर अवस्था में उपचार हेतु हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा दोनो युवकों को मृत घोषित किया गया। शेष व्यक्ति चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं। पुलिस द्वारा मृतको का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों मे यश पुत्र भूपेंद्र उम्र 17 वर्ष निवासी भाव वाला थाना प्रेम नगर देहरादून उम्र 17 वर्ष तथा ऋषभ पुत्र बाबूराम उम्र 17 वर्ष निवासी भाव वाला थाना प्रेम नगर देहरादून है। वहीं घायलों मे  विकास पुत्र समय सिंह निवासी बुल्ला वाला, सागर पुत्र सुंदर सिंह निवासी बुल्ला वाला, आदित्य पुत्र नामालूम निवासी बुलावाला, अभय आदि है।

एक अन्य घटना मे आज सुबह 6 बजे लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास के एक पिकअप वाहन संख्या: यू0के0-07-सीबी-2357 जो सरिया के ट्रक ट्रॉलर से पीछे की तरफ से टकरा गई, जिसमें पिकअप वाहन चालक अजहर पुत्र अबरार निवासी भागूवाला नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 21 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा चालक को मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा मृतक चालक का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *