देहरादून। थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर अनावरण करते हुए लूटे गये मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
शुक्रवार को वादिनी स्वाति कोठारी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी मे रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि वह माता मंदिर रोड पर जा रही थी तभी पीछे से अज्ञात दो स्कूटर सवार द्वारा मेरा मोबाइल छीनकर भाग गए। इस सूचना पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के यथाशीघ्र अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गये मोबाइल की बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 30 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर घटना में प्रयुक्त एक्टिवा के साथ दो आरोपियों रोशन थापा उर्फ रोन पुत्र कमल थापा निवासी दीपनगर अजबपुर कला जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष तथा विशाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी निवासी आदर्श कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष को दून यूनिवर्सिटी रोड से नई बस्ती के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
स्कूटी के बारे में पूछने पर बताया कि यह स्कूटी हमने नेहरू कॉलोनी से चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बरामद स्कूटी थाना नेहरू कॉलोनी मे पंजीकृत मुकदमा संख्या 491/ 23 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित है। जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 411/34 की बढोतरी कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विवरण बरामदगी:
1-एक सफेद रंग की स्कूटी नेहरू कालोनी क्षेत्र से चोरी
2.एक मोबाइल फ़ोन
पुलिस टीम
1- उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून
2- हे0कां0 विद्यासागर
3- का0 विवेक राठी, कां0 बृजमोहन