हरिद्वार के लहबोली गांव मे गिरी ईंट भट्टे की दीवार, 6 मजदूरों की मौत, 2 घायल

सीएम ने की आश्रितों को 2-2 लाख के मुआवजे की घोषणा

हरिद्वार/देहरादून। हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र स्थित लहबोली गांव में  ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत श्रमिकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

हादसा आज सुबह 6 बजे घटित हुआ। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लहबोली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे में दीवार गिर गई थी। जिसके नीचे आठ मजदूर और घोड़ा दब गया था। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया 6 मजदूरों की मौत हो चुकी थी, वहीं, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अब इस मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है।

मृतक के नाम

  • मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी
  • साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर
  • अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी
  • बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली
  • जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफनगर
  • समीर पुत्र महबूब, निवासी गांव मिमलाना जिला मुजफ्फरनगर

 

घायल

  • रवि पुत्र राजकुमार(25) बड़ौत
  • इंतजार पुत्र लतीफ(25), निवासी चुड़ियाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *