रिलायंस ज्वैलर्स डकैती प्रकरण का सरगना ट्रांजिट रिमांड पर, दून मे होगी पूछताछ

देहरादून। रिलायंस ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में बिहार से गिरफ्तार 02 लाख के ईनामी मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार का दून पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड लिया है और उससे पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

कल बिहार में वैशाली से गिरफ्तार रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में शामिल 02 लाख के ईनामी मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को दून पुलिस द्वारा आज वैशाली कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय से प्रिंस कुमार का ट्रांजिट रिमांड दून पुलिस द्वारा प्राप्त किया गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहां उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

देहरादून के रिलायंस ज्वेलरी मे 14 करोड़ की डकैती के मामले मे पुलिस अब तक 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें 2 लाख का एक अन्य आरोपी विक्रम भी गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि चोरी के माल की बरामदगी के मामले मे पुलिस के हाथ अभी खाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *