महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार – News Debate

महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विगत दिवस कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम माधोवाला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुभमपाल निवासी माघोवाला थाना डोईवाला देहरादून द्वारा 6 दिसंबर 2019 को हर्रावाला में कोल्डड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर वादिनी को होटल मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी वीडियो क्लिप भी बना दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने पीड़िता से सोने के जेवर व नकद लगभग 50,000 रुपये भी ले लिए। शुभम पाल द्वारा उसकी Fake फेसबुक आईडी बनाकर वादिनी के परिवार वालों से अश्लील चैटिंग की एवं वादिनी के घर पर पथराव किया। जिससे वादिनी के सास- ससुर को चोटें आई। पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लकमेलिंग की संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला मे पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा शुभमपाल पुत्र गोपालपाल निवासी ग्राम माधोवाला 26 को भानियावाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *