गैरसैंण मे विस का बजट सत्र सोमवार से, सीएम सहित पक्ष-विपक्ष के विधायक पहुंचे – News Debate

गैरसैंण मे विस का बजट सत्र सोमवार से, सीएम सहित पक्ष-विपक्ष के विधायक पहुंचे

गैरसैंण। कल अर्थात सोमवार से गैरसैंण मे होने जा रहे बजट सत्र की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। आज गैरसैंण विधानसभा भवन में विधानमंडल दल की बैठक हुई। सीएम धामी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरकार की रणनीति और विधानसभा में उठने वाले मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही विधायकों से फीडबैक भी लिया गया है।

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ॠतु भूषण खंडूरी ने भराड़ीसैंण पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा परिसर के एक हाल में स्थापित आधुनिक जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया हाऊस ओर महिला कर्मचारी हास्टल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए बेहतर गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सत्र महत्वपूर्ण होने वाला है। कल राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो जायेगी। इसके साथ ही बजट पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया की अब तक 38 विधायकों के लगभग 600 सवाल आये हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हुई। बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की चुनौतियां, युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह तय किया गया कि सभी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा। विपक्ष ने सवालों पर सरकार की घेरेबंदी को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *