देहरादून। पुलिस ने जिला बदर किये गए एक शातिर को घर के बाहर टहलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सुनील उर्फ चक्की को दिनांक 03 अक्टूबर को 06 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया था, साथ ही निर्धारित अवधि तक उसे जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गयी थी। इसी बीच दिनांक: 01 अक्टूबर को थाना नेहरू कालोनी पर उक्त आरोपी के निर्धारित समयावधि पूर्ण करने से पहले ही अपने घर वापस आने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्त के घर पर दाबिश दी गयी तो अभियुक्त सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की पुत्र दिलीप अपने घर के बाहर ही घूमता हुआ मिला। आरोपी द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों की अवहेलना तथा निर्धारित समयावधि से पूर्व ही जनपद में आने पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 का उल्लंघन करने पर थाना नेहरु कॉलोनी में मु0अ0स0 346/2025 धारा 3/10 पंजीकृत करते हुए सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की पुत्र दिलीप निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।