देहरादून। उत्तराखंड मे चार धामों के कपाट बन्द होने की तिथि विधि विधान से तय हो गयी है।
आज दशहरा पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गयी। बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 नवंबर दोपहर 2:56 बजे शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे। इसके अलावा 23 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर शुभ लगनानुसार बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई.
यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर तथा गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को 6 माह शीतकाल के लिए बन्द होंगे।